यह पोस्ट हाल ही में अपडेट की गयी है : December 26th, 2020
किताबों से दोस्ती : वैसे तो हमारे जीवन में बहुत सारे रिश्ते नाते होते है। हम स्कूल, कॉलेज और अपने पुरे जीवन में friends बनाते है दोस्त अच्छे भी होते है बुरे भी होते है अच्छे दोस्त वो होते है जो हमारे बुरे वक़्त में काम आये हमारा भला सोचे हमें बुरे कामो से बचाये।
Friendship में हमें फायदे की उम्मीद भी होती है की इससे दोस्ती करने में हमें ये फायदा है दोस्तों में झगड़े भी होते है पर क्या आपने सोचा है books हमारी सबसे अच्छी दोस्त होती है। चलिए जानते है की कैसे किताबों से दोस्ती है फायदेमंद Friendship with books is useful
ये एक बहुत बड़ा सच है की इंसानी दोस्त धोखा भी दे सकते है अपना स्वार्थ निकालने के लिए हमारे साथ बुरा भी कर सकते है पर किताबे हमारी ऐसी दोस्त होती है जो हमारा कभी बुरा नही सोच सकती जब जितनी ज्यादा हमारी किताबो से दोस्ती होगी उतने ही हम बेहतर इंसान बनेंगे।
इन किताबो को कितना भी भला बुरा कह लो इनको कही पे भी रख दो ये हमारा कभी बुरा नहीं मानती किताबे हमें सफलता के शिखर तक लेके जाती है और बदले में कुछ लेती भी नहीं ।
ये भी पढ़ें : फराटेदार अंग्रेजी बोलना कैसे सीखें : How to learn english fluently?
किताबों से दोस्ती – Friendship with books
अगर किताबे पढ़ने की आदत बनाएंगे तो इसका असर आपकी personality, family और आपके career पे पड़ेगा। बच्चो की पहली गुरु माँ होती है। परिवार में बच्चे माँ के ज्यादा करीब होते है ऐसे में अगर माँ किताबों से दोस्ती ज्यादा रखती है तो इसका असर बच्चो और पुरे परिवार में दिखेगा। स्वयं का व्यक्तित्व निखरेगा।
किताबें पढ़ने से अच्छी आदते आती है : Good habits comes from reading books
![]() |
अगर घर में parents किताबे ज्यादा पढ़ते है तो उनके बच्चो पे भी इसका positive असर देखा जा सकता है उनको भी किताबों से दोस्ती हो जायेगी उनको सफलता के मार्ग पर निरंतर बढ़ते रहने का सन्देश देगी उनका मानसिक विकास (brain development) अच्छे से होगा।
आत्म सम्मान बढ़ेगा : Boost your self-confidence
![]() |
Image source : Pixabay |
सकारात्मक सोच बढ़ेगी : Develop positive thinking
![]() |
Image source : Pixabay |
कुछ लोग कहते है की किताबे पढ़ने से उस विषय के बारे में ही जान पाते है पर ऐसा नहीं है। हमें daily पढ़ते रहने से कुछ नया जानने और सिखने का मौका मिलता है और हमारा दिमाग active रहता है। जिससे हमें कुछ ना कुछ पढ़ते रहना, जानना अच्छा लगता है।
Books हमारी सोच को सकारात्मक बनाये रखने में अहम् भूमिका निभाती है। इसे पढ़ते रहने से हमें देश विदेश और उनकी संस्कृति और लोगो के बारे में जानने का मौका मिलता है यूँ कहे तो घर बैठे ही किताबे हमें देश विदेश की सैर कराती है या फिर व्यक्ति विशेष से मुलाकात कराती है।
किताबों से दोस्ती कैसे करें : How to do friendship with books
अब आप सोच रहे होंगे की किताबे अगर इतनी अच्छी दोस्त होती है जो बिना किसी स्वार्थ के दोस्ती निभाती है तो कैसे इनसे दोस्ती की जाये। कुछ लोगो को किताबे पढ़ना थोड़ा उबाऊ लगता है पर इनको अपनी दोस्त बनाना कोई मुश्किल काम नही है।
जब आप Supermarkets, Malls घूमने जाते है तो वहां पर आयी हुई Products और Advertisements की Books या फिर Magazines और stories books ले आये जो आपको उबाऊ ना लगे जब आप इन्हें पढ़ना शुरू करेंगे तो धीरे धीरे आपको पढ़ने और कुछ जानने, सिखने की जिज्ञासा बढ़ेगी और धीरे धीरे इनसे दोस्ती हो जाएगी। आजकल Cooking, Life style, Hobby Entertainment से जुड़ी पत्रिकाये बहुत आती है जिन्हें आप Market से खरीद सकते है।
आजकल Internet सबके पास available रहता है जिससे आप अपने Smartphone पे भी इन्हें पढ़ सकते है या फिर आप Blog पढ़ सकते है जैसे की आप ये लेख पढ़ रहे है किताबो से आपका लगाव आपको एक सफल इंसान बनाने में मदद करेगा।
आशा है की आपको किताबों से दोस्ती का यह लेख मजेदार लगा होगा। हमेशा किताबे पढ़ने की आदत बनाएं जिससे आपको रोज बहुत कुछ सिखने को मिलेगा।
आपके लिए मजेदार, रोचक लेख :
मर्द शादी क्यों करते है : Why man want to get married?
खुश कैसे रहे : How to be happy?
thank u sir