52 Chinese mobile apps ban in india -App list konsi mobile app ban hongi pura padhen hindi men
अभी भारत और चीन सिमा विवाद ने और तेज आग पकड़ ली है। इसके मध्य नजर भारतीय खुफिया एजेंसियों ने सरकार से कहा है कि वह भारत के नागरिकों को चीन से जुड़े 52 Mobile Applications का इस्तेमाल बंद करने की सलाह दे। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ये सब Chinese mobile apps ख़ुफ़िया डाटा देश से बाहर भेज रहे है। जो देश की आंतरिक सुरक्षा के अनुसार बेहद घातक है।
भारत सरकार को सुरक्षा एजेंसियों द्वारा भेजी गयी सूचि में Video Zoom, Short-video App, Conferencing App, UC Browser, Share It, xender, Clean Master, Tiktok और अन्य प्रकार की डेवलपमेंट Mobile Apps शामिल हैं।
एक अधिकारी ने यह भी कहा है की प्रत्येक मोबाइल ऐप से जुड़े जोखिमों (Security threats ) और मापदंडों (Parameters ) की एक-एक करके जांच की जाएगी अभी इस पर चर्चा जारी है।
यह भी पढ़ें : Youtuber Bhuvan bam ki biography
एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने यह कहा कि खुफिया एजेंसियों की सिफारिश का राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (National Security Council Secretariat)ने समर्थन किया था, इस बात से यह तो तय हो जाता है की ये Chinese Mobile apps भारत की सुरक्षा के लिए बेहद हानिकारक हो सकते हैं।
कौन-कौन से चीनी एप्प्स खुफिया एजेंसियों के निशाने पर हैं। 52 Chinese mobile apps ban in India
Note : मोबाइल डिवाइस में इस लिस्ट को इधर-उधर स्क्रॉल करके देखें।
Tiktok | Vault-Hide | SHAREit, | BeautyPlus |
WeChat, | UC News, | Xender | LIKE |
ClubFactory | UC Browser | Helo | Kwai |
ROMWE, | VivaVideo | Photo Wonder | QU Video Inc |
CM Browser, | Perfect Corp, | Virus Cleaner (Hi Security Lab) | APUS Browser, |
SHEIN, | NewsDog | DU recorder | YouCam Makeup |
Mi Community, | DU Privacy | DU apps studio, | Clean Master-Cheetah |
DU Cleaner | DU Cleane | CacheClear | DU Browser |
Mi Store | 360 Security | DU Battery Save | Baidu Map |
Baidu Translate | Baidu Map | QQ Launche | QQ International |
QQ Music | Clash of Kings | SelfieCity, | ES File Explorer, |
QQ Player, | QQ Security Centre, | WeSync, | Mi Video call-Xiaomi, |
Wonder Camera, | QQ NewsFeed, | Mail Master, | QQ Mail, |

आप खुद देख सकते है की चीन का सामान तो पहले से था ही बाकि ये बचे हुए मोबाइल एप्प्स ने भी भारत में अपनी जड़ें जमा ली है। टिकटोक इंडिया में इस कदर पॉपुलर हुआ की अगर एक दिन के लिए भी बंद कर दिया जाये तो वीडियो बनाने वाले और वीडियो देखने वालो के हालात खराब हो जायेंगे।
टिकटोक को एक बार इंडिया में कुछ वक्त के लिए गूगल प्ले स्टोर से हटा भी दिया था। सरकार से इस तरह की सुरक्षा से समझौता करने वाले मोबाइल ऐप्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A21s With Quad camera, Specification, Price in India
इस साल अप्रैल में, गृह मंत्रालय ने Computer Emergency Response Team of India व् राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा एजेंसी (National Cyber Security Agency) की सिफारिश पर Zoom app के उपयोग के लिए एक एडवाइजरी जारी की गयी थी। भारत ऐसा पहला देश नहीं है जिसने ज़ूम का उपयोग प्रतिबंधित करने के लिए आगे आया हो। इससे पहले भी ताइवान ने Zoom App के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया था , जर्मन होम मिनिस्ट्रीआपातकालीन स्थितियों में अपने कंप्यूटर में ज़ूम के इस्तेमाल को प्रतिबंधित कर देता है।
यह भी पढ़ें : Laptop ko mobile se kaise chalayen | Chrome Remote Desktop
अधिकारीयों की माने तो जो Android Apps और IOS Apps, Computer software और hardware chinese कंपनियों या डेवेलपर्स के द्वारा बनाये जाते है। दुर्भाग्य से उनमे virus, spyware या अन्य प्रकार के सुरक्षा को भेदने वाले malware हो सकते है। western countries की जाँच एजेंसियों ने भी ये शुरू से कहा है की चीन में निर्मित सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर में security threats हो सकते है।
भारत में कुछ लोग कहते है की सिर्फ china का सामान और apps बंद करने से कुछ नहीं होने वाला अगर चीन को हराना है तो व्यापार में मात देनी होगी मान लेते है की वो लोग सही है पर ये भी तो जरूरी है की अगर चीन के इन सब तरह के उत्पाद पर ban नहीं लगा तो भारत में निर्मित उत्पाद कौन खरीदेगा क्यूंकि चीन में बना वही सामान ग्राहक को सस्ते में मिल जाता है।
अब तो सरकार ने भी साफ दिया कर दिया है की जिन चीनी एप्प्स में हम उछल कूद वाले वीडियो बनाते है वो देश के नागरिकों के लिए कितने घातक साबित होने वाले है आप सोच भी नहीं सकते।
भारत के प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य बनता है की भारत सरकार और भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के द्वारा जो भी एडवाइजरी जारी की जाती है हमें उनका पालन चाहिए। देश सबसे पहले है न की ये बेहद खूबसूरत लुभाने वाले चीनी मोबाइल एप्प्स और प्रोडक्ट्स।
Also Read : Lana Rose Biography, Income, Net worth